बेगुसराय, सितम्बर 21 -- तेघड़ा। एआईएसएफ द्वारा सदस्यता अभियान चलाकर दर्जनों छात्रों को संगठन से जोड़ा गया। फुलवड़िया में चलाए गए कार्यक्रम का संचालन मो. शहबाज ने किया। सदस्यता ग्रहण करने के बाद छात्रों ने संगठन में भरोसा जताते हुए कहा कि पढ़ते-लिखते हैं लेकिन सररकार द्वारा रोजगार नहीं दिए जाने के कारण बिहार के छात्र बाहर जाकर रोजी-रोटी की तलाश करते हैं। मो. हसमत बालाजी व मो. तौसिफ ने कहा कि एआईएसएफ के लोगों ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इसी तरह वर्तमान समय में भी भारत बेरोजगारी, अशिक्षा और असमानता से जूझ रहा है। ऐसे में संगठन की जिम्मेदारी महत्वपूर्ण हो जाती है। मौके पर मो. फहीम, आबू रेहान, मो. तौहीद, राहुल कुमार, अमन कुमार, मो. सैफ, मो. समीर, मो. शकीर, मो. इर्शाद, मो. शहबाज, काली मुल्ला, मो. मसूद आदि थे।

हिंदी हिन्दु...