एआईएसएफ के सम्मेलन में 21 सदस्यीय कमेटी गठित
बेगुसराय, अक्टूबर 5 -- मंसूरचक। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन की मंसूरचक इकाई अंचल का सम्मेलन सोमवार को परियोजना बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दशरथपुर में हुआ। अध्यक्षता राजवंशी कुमार ने की। मनीष कुमार विश्वास ने संचालन किया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से राजवंशी कुमार को अध्यक्ष एवं शिवम कुमार सचिव चयनित करने के साथ ही 21 सदस्यीय अंचल परिषद एवं 11 सदस्यीय सचिव मंडल का चयन किया गया। एआईएसएफ के राष्ट्रीय सचिव आमीन हमजा व बेगूसराय जिलाध्यक्ष अमरेश कुमार ने देश में समान शिक्षा प्रणाली लागू करने की मांग उठायी। मौके पर जिला सचिव हसमत अली, सत्यम भारद्वाज, रवि भूषण, राहुल कुमार,रौशन कुमार,आदित्य कुमार, छोटू कुमार,राकेश कुमार,अंशु,रोहित अमित, पवन, पंकज ,शिवम शुभम,सत्यम, आदित्य, प्रकाश, मनजीत,मंजेश,मोहित, सन्नी, दीपक आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.