रांची, फरवरी 17 -- रांची, विशेष संवाददाता। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन (एआईएसएफ) के राष्ट्रीय महासचिव कामरेड दिनेश श्रीरंगाराज के मंगलवार को रांची आगमन पर संगठन के राज्य सचिव विक्रम कुमार के नेतृत्व में रांची एयरपोर्ट पर छात्र-युवा साथियों ने उनका स्वागत किया। मौके पर कामरेड दिनेश श्रीरंगाराज ने कहा कि देश में शिक्षा का व्यापारीकरण लगातार बढ़ रहा है। फीस वृद्धि, सीटों में कटौती और बढ़ती बेरोजगारी के कारण छात्र-युवा गंभीर संकट का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एआईएफएफ इन मुद्दों को लेकर देशभर में आंदोलन तेज करेगा और छात्रों के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगा। राज्य सचिव विक्रम कुमार ने कहा कि झारखंड के छात्रों की समस्याएं सत्र विलंब, छात्रवृत्ति में देरी, हॉस्टल की कमी और रोजगार संकट की समस्याएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इन म...