प्रयागराज, सितम्बर 29 -- प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय को एआईएसएचई (अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। सोमवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ में उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने सम्मान प्रदान किया। नोडल अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने सम्मान ग्रहण किया। कुलपति डॉ. अखिलेश कुमार सिंह ने उपलब्धि पर विश्वविद्यालय की टीम को बधाई दी। उन्होंने कुलसचिव प्रो. विनीता यादव की भूमिका की भी सराहना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...