लखीमपुरखीरी, मई 16 -- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के नगर अध्यक्ष अफरोज खान ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे द्वारा दिए गए कथित विवादित बयान को लेकर नाराजगी जताई है। इस संबंध में उन्होंने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से भेजा है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि मंत्री नितेश राणे द्वारा उनकी पार्टी को आतंकवादी संगठन और पार्टी के अध्यक्ष सांसद असदुद्दीन ओवैसी की गलत तुलना की गई। खान का कहना है कि एआईएमआईएम एक वैधानिक रूप से भारत निर्वाचन आयोग में पंजीकृत राजनीतिक दल है जिसके प्रतिनिधि संसद, विधानसभाओं और स्थानीय निकायों में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित होकर कार्य कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ओवैसी की तुलना लादेन से करने पर भड़के समर्थक ऐसे में किसी राजनीतिक दल या उसके नेता पर इस प्रकार की टिप्पणी संविधान और ...