हाजीपुर, दिसम्बर 28 -- हाजीपुर। सं.सू. ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन नेता और सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. (डॉ.) अमित कुमार उर्फ बच्चा राय ने जिले में पड़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए कंबल का वितरण किया है। स्थानीय राजदेव राय लालमुमि देवी डिग्री महाविद्यालय, चेहराकलां परिसर में आयोजित कंबल वितरण समारोह में स्थानीय हजारों लोगों के बीच उन्होंने कंबल वितरण किया। इसके साथ ही उन्होंने स्थानीय महुआ विधानसभा के डोगड़ा, हसनपुर ओस्ती, भदवास, अबदुलपुर, चेहराकलां विशुनपुर अर्रा आदि पंचायतों में जरूरतमंदों के बीच कंबल और सूखी लकड़ी का वितरण किया। स्थानीय जनमानस से कहा कि यदि किसी को किसी भी प्रकार का स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो तो उनका मुफ्त में इलाज उनके नारायण मेमोरियल अस्पताल मड़ई रोड हाजीपुर में किया जायेगा। यदि किसी मरीज को एम्बुलेंस की आवश...