एआईएमआईएम के सभी प्रकोष्ठ और जिला स्तरीय कमिटी को किया गया भंग
किशनगंज, मई 25 -- बिशनपुर। निज संवाददाता एआईएमआईएम के पूरे बिहार के जिला स्तरीय कमिटी और सभी प्रकोष्ठ को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया। एआईएमआईएम बिहार के संयुक्त सचिव इस्तियाक अहमद ने अपने पत्रांक 333/26, दिनांक 22.05.26 को एक आदेश जारी करते हुए कहा कि एआईएमआईएम के बिहार प्रदेश अध्यक्ष सह अमौर विधायक अख्तरूल ईमान के निर्देश पर पार्टी संगठन को अधिक धारदार व मजबूत बनाने के लिए पार्टी के जिला स्तरीय और सभी प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया गया है। एमआईएम के संयुक्त सचिव इस्तियाक अहमद ने कहा कि 02 जून को पटना में पार्टी की राज्यस्तरीय बैठक आयोजित की गई है। बैठक में पार्टी के संगठन विस्तार और पार्टी को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा सभी तरह के प्रकोष्ठों व जिला स्तरीय कमिटी के पुनर्गठन को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा होगी। जिला स्तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.