मुरादाबाद, मई 12 -- मुरादाबाद के गलशहीद निवासी वकी रशीद को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) ने प्रदेश सचिव की कमान सौंपी है। वह इससे पहले पार्टी में महानगर अध्यक्ष रह चुके हैं। वह कोरोनाकाल में ईदगाह मैदान पर एनआरसी के विरोध में धरने की अगुवाई कर सुर्खियों में आए। पार्टी ने उन्हें मुरादाबाद नगर सीट से प्रत्याशी बनाया था। प्रदेश सचिव बनने पर वकी रशीद का जोरदार स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...