शामली, मई 14 -- शामली। एआईएमआईएम पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया तथा राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम कार्यालय में सौंपा। कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे के बयान पर कड़ी नाराजगी जताते हुए उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। ज्ञापन में कहा गया कि नितेश राणे द्वारा एआईएमआईएम पार्टी को लेकर कथित रूप से विवादित टिप्पणी की गई है तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद असदुद्दीन ओवैसी की तुलना आतंकी सरगना ओसामा बिन लादेन से की गई है। इसके साथ ही मदरसों को लेकर भी आपत्तिजनक बयान दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- एआईएमआईएम कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा पार्टी पदाधिकारियों का कहना था कि एआईएमआईएम भारतीय चुनाव आयोग में पंजीकृत राजनीतिक ...