जमशेदपुर, दिसम्बर 13 -- जमशेदपुर। एआईएफएफ एलीट लीग के अगले मुकाबले में जेएफसी अंडर-18 टीम दोपहरबाद वाराणसी स्थित बीएलडब्लू कॉलेज मैदान में इंटर काशी से भिड़ेगी। दोनों टीमें अब तक अपराजित हैं, ऐसे में यह मैच ग्रुप की शुरुआती स्थिति को तय करने वाला अहम मुकाबला माना जा रहा है। जमशेदपुर ने अपने अभियान की शानदार शुरुआत सेल फुटबॉल अकादमी बोकारो को 5-0 से हराकर की थी। इस मैच में मार्स निंगथौजम ने चार गोल दागकर शानदार प्रदर्शन किया, जबकि गोपाल मुंडा ने एक गोल कर टीम की जीत पक्की की। शुरुआती सावधानी के बाद युवा रेड माइनर्स ने गेंद पर नियंत्रण कायम रखते हुए बोकारो की रक्षा पंक्ति को बार-बार भेदने में सफलता पाई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...