कानपुर, अप्रैल 13 -- कानपुर। अखिल भारतीय अराजपत्रित अधिकारी संघ की बैठक सोमवार को अरमापुर एस्टेट में हुई। इसमें कार्यवेक्षक और कनिष्ठ कार्य प्रबंधकों की प्रोन्नति न करने का विरोध जताया गया। संगठन के संरक्षक सुरेश कुमार सचान और महासचिव अजय ने कहा कि प्रसार भारती मॉडल के तहत सेवा शर्तों का संरक्षण होना चाहिए। यहां राष्ट्रीय अध्यक्ष एल जयवर्धन रेड्डी, उपाध्यक्ष शेखरचंद्र राय, अतुल पांडेय, एके राय, गोपाल शर्मा, रामनयन यादव, अभयनाथ सिंह, अजय यादव, अखिलेश पासवान, बैकुंठनाथ तिवारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...