गढ़वा, जुलाई 1 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार झारखंड में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जिले में मतदाता सूची को अधिक शुद्ध, अद्यतन व त्रुटिरहित बनाने का कार्य पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ जारी है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्रा के नेतृत्व में अभियान की नियमित समीक्षा की जा रही है। सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन व प्रपत्र वितरण का कार्य निरंतर किया जा रहा है। बुधवार को को समाचार लिखें जाने तक प्राप्त प्रगति प्रतिवेदन के अनुसार जिले के 80-गढ़वा और 81-भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्रों में कुल 8 लाख 62 हजार 92 मतदाता सूचीबद्ध हैं। यह भी पढ़ें- विशेष गहन पुनरीक्षण में सभी का सहयोग जरूरी : संदीप कुमार मीना उनके लिए 957 बीएलओ कार्यरत हैं। उनमें से 7...