वाराणसी, दिसम्बर 7 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। एसआईआर के खिलाफ उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी जोन) के आह्वान पर रविवार को कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। शास्त्री घाट तक जुलूस निकालने के लिए कचहरी के पास जुटे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इस दौरान जमकर धक्कामुक्की हुई। पुलिस ने सभी को सर्किट हाउस में रोका। इसके बाद चार अलग अलग वाहनों से करीब 40 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर पुलिस लाइन और अन्य जगहों के लिए भेजा। उधर, जवाहर नगर एक्सटेंशन स्थित प्रधानमंत्री के संसदीय जनसंपर्क कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस (पूर्वी जोन) की ओर से एसआईआर को बंद करने, बेरोजगारी समेत अन्य कई मुद्दों पर जनाक्रोश मार्च एवं रैली का आह्वान किया गया था। शास्त्री घाट और कचहरी पर जनाक्रोश सभा आयोजित थी। इसके बाद प्रधानमंत्री...