उन्नाव, दिसम्बर 30 -- उन्नाव। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण से संबधित कार्यक्रम की तिथियों को संशोधित करन जारी किया गया है। अपर जिलाधिकारी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील कुमार गोंड ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के तहत मतदाता सूची के मसौदे का प्रकाशन 6 जनवरी को किया जाएगा। 6 जनवरी से 6 फरवरी तक दावे और आपत्तियों को दर्ज कराने का समय घोषित किया गया है। गणना प्रपत्रों पर निर्णय और दावों व आपत्तियों का निपटारा 6 जनवरी से 27 फरवरी तक किया जाएगा। इसके जांच कर अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति के 3 मार्च तक लेने का समय निर्धारित है। 6 मार्च को अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.