एआईआईए ने भर्ती का पाठ्यक्रम और पैटर्न बदला
नई दिल्ली, जुलाई 18 -- नई दिल्ली, प्रसं। अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (एआईआईए) ने 9 जून 2026 को जारी भर्ती विज्ञापन में संशोधन करते हुए कई पदों की भर्ती परीक्षा के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया है। मेडिकल ऑफिसर (कैजुअल्टी) की परीक्षा अब नीट-पीजी के पैटर्न पर आयोजित होगी। वहीं, डेंटल, साइंटिस्ट और जॉइंट डायरेक्टर (एडमिन) पदों के लिए विषयवार नया पाठ्यक्रम जारी किया गया है। स्क्रीनिंग टेस्ट ओएमआर आधारित होगा, जिसमें 100 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और गलत उत्तर पर एक-चौथाई अंक काटे जाएंगे। यह केवल क्वालिफाइंग परीक्षा होगी। इसके अंक अंतिम मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। प्रदर्शन के आधार पर रिक्तियों के अधिकतम पांच गुना अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.