जमशेदपुर, जुलाई 24 -- राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर की आउटरीच एक्टिविटीज़ यूनिट ने तिरंगा अंगीकरण दिवस के अवसर पर डायमंड जुबली लेक्चर हॉल में व्याख्यान का आयोजन किया। मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सचिवालय के संयुक्त सचिव तीर्थंकर दास और विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में सीएसआईआर के टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट डायरेक्टर डॉ. देबाशीष बंद्योपाध्याय उपस्थित रहे। निदेशक प्रो. गौतम सूत्रधार ने तिरंगा अंगीकरण दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि तीर्थंकर दास ने युवाओं को संविधान के आदर्शों का पालन करते हुए जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। मुख्य वक्ता डॉ. देबाशीष बंद्योपाध्याय ने बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर), उद्यमिता और मिशन-उन्मुख नवाचार पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि भारत को ज्ञान-आधारित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए ...