बागेश्वर, मार्च 8 -- भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हो गया है। पार्टी जिलाध्यक्ष प्रभा गढ़िया, जिला संयोजक संजय परिहार, बागेश्वर की विधायक पार्वती दास ने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान एआई, नमो व सरल ऐप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रविवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में दीनदयाल उपाध्याय की प्रेरणा को जीवन में आत्मसात करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के चलते लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। इसका लाभ पार्टी को विधानसभा, लोकसभा, पंचायत व निकाय चुनाव में मिल रहा है। इस अवसर पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राजकुमार मेहता, मंडल महामंत्री अक्षय चन्याल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.