एआई, डीपफेक व बीमा धोखाधड़ी की चुनौती सुलझाने में जुटे बीआईटी के छात्र
रांची, अक्टूबर 4 -- रांची, विशेष संवाददाता। कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), डीपफेक और बीमा क्षेत्र में होनेवाली धोखाधड़ी जैसी वास्तविक तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजने के लिए बीआईटी मेसरा के 300 से अधिक विद्यार्थी 24 घंटे की चुनौती में जुटे हैं। एड्रोसोनिक की ओर से आयोजित 'एड्रोसोनिक बिल्ड' में प्रतिभागी विद्यार्थियों को जनरेटिव एआई, धोखाधड़ी की पहचान और बीमा विश्लेषण से जुड़ी उद्योग आधारित समस्याओं के समाधान तैयार करने हैं। प्रतियोगिता के लिए 106 से अधिक टीमों ने पंजीकरण कराया था। प्रत्येक टीम में करीब तीन छात्र हैं। इनमें से 21 टीमों का चयन अंतिम चरण के लिए किया गया है। अंतिम चरण का 24 घंटे का निर्माण कार्य 3 अक्तूबर से शुरू हुआ, जबकि रविवार तक चली इस प्रतियोगिता की विजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा。
प्रतियोगिता की तकनीकी चुनौतियां प्रतिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.