समस्तीपुर, अगस्त 6 -- पूसा। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा के कुलपति डॉ. पीएस पाण्डेय ने कहा कि देश में तेजी से कृषि के तौर-तरीकों में बदलाव हो रहा है। एआई, डिजिटल एग्रीकल्चर, रोबोटिक्स कृषि के स्वरूप को बदलने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। एैसे में वैज्ञानिकों को किसान एवं बाजार की मांग को ध्यान में रखते हुए नये तकनीकों के उपयोग को प्रभावी बनाने की जरूरत है। वे गुरुवार को विवि के विद्यापति सभागार में आयोजित दो दिवसीय 21वीं अनुसंधान परिषद (खरीफ) की विशेष बैठक के उद्घाटन सत्र में बोल रहे थे。

डिजिटल एग्रीकल्चर की आवश्यकता कहा कि बेहतर प्रोडक्शन, प्रोटेक्शन, वैल्यू एडिशन, पोस्ट हार्वेस्ट मैनेजमेंट, लाभकारी कृषि का मूलमंत्र है। इस दिशा में विवि निरंतर प्रयास कर रहा है। जूनागढ़ कृषि विवि के पूर्व कुलपति डॉ.एआर पाठक ने कहा कि डिजिट...