कानपुर, जुलाई 19 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता नवीकरणीय ऊर्जा की क्षमता को बढ़ाने में आईआईटी कानपुर के वैज्ञानिक एनएलसी इंडिया लिमिटेड की मदद करेंगे। वैज्ञानिकों की टीम आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, मशीन लर्निंग, स्ट्रेटजिक डिजिटल इनेशिएटिव और कैपेसिटी बिल्डिंग के क्षेत्र में अनुसंधान कर नवाचार करेंगे। जिससे एनएलसी कोयले से तैयार होने वाली बिजली के अलावा ग्रीन हाइड्रोजन एनर्जी, विंड एनर्जी को बढ़ावा दे सके।आईआईटी और एनएलसी इंडिया लि. के बीच समझौता हुआ है। जिसके तहत एनर्जी के विकल्प को बढ़ावा दिया जाएगा। संस्थान के वैज्ञानिक बिजली सेक्टर में कई तरह की रिसर्च चल रही है। इस समझौते के तहत एआई आधारित समाधान विकसित किया जाएगा। जिससे खनन, बिजली उत्पादन और परियोजना प्रबंधन में डेटा आधारित निर्णय लेने की क्षमता बढ़ेगी। दोनों संस्थान संयुक्त रूप से अनुसंधा...