कोडरमा, फरवरी 26 -- कोडरमा,वरीय संवाददाता। रमेश प्रसाद यादव शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में बुधवार को आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एकदिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग में करियर के अवसर" था, जिसमें विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के बढ़ते प्रभाव और संभावनाओं से अवगत कराया गया। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार एवं रिसोर्स पर्सन सौरव बनवार ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी सरकार ने कहा कि वर्तमान शिक्षा व्यवस्था में तकनीक की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। प्रशिक्षु शिक्षक यदि पारंपरिक शिक्षण पद्धति के साथ-साथ एआइ एवं मशीन लर्निंग आधारित नवाचारों को अपनाते हैं, तो वे विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन प्रदान कर सकेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...