गोरखपुर, अप्रैल 9 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। आल इंडिया दलित एक्शन कमेटी (एआइडीएसी) के संगठन का विस्तार किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. चीना रामू की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गौतम, प्रदेश महामंत्री डॉ. वशिष्ट कुमार की सहमति से गुरुवार को कई पदाधिकारी मनोनीत किए गए। नई टीम में खोराबार के रोहित पासवान को प्रदेश प्रभारी बनाया गया है। साथ ही जिला कमेटी में अभिषेक रावत को जिलाध्यक्ष, विशाल प्रताप को उपाध्यक्ष, विश्वजीत गौतम को सचिव, अनुप पासवान को कोषाध्यक्ष और गौतम कुमार को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रामदुलारे पासवान को जिला प्रभारी नियुक्त किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि नई टीम समाज के उत्थान और संगठन को मजबूत करने के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.