एंसी सोजन ने लंबी कूद में रचा इतिहास, अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा
नई दिल्ली, जून 27 -- केरल की लंबी कूद की खिलाड़ी एंसी सोजन ने राष्ट्रीय अंतर प्रांत चैम्पियनशिप में शनिवार को लंबी कूद में अंजू बॉबी जॉर्ज का 22 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। 25 वर्ष की एंसी ने 6.88 मीटर की कूद लगाई। पेरिस विश्व चैम्पियनशिप 2003 की पदक विजेता अंजू का रिकॉर्ड 6.83 मीटर का था, जो उन्होंने 2004 एथेंस ओलंपिक में बनाया था। एंसी सोजन के इस प्रयास ने उन्हें एशियाई एथलेटिक्स की एलीट श्रेणी में भी पहुंचा दिया है। उनकी 6.88 मीटर की छलांग एशिया के इतिहास की आठवीं सर्वश्रेष्ठ कूद है। इसके साथ ही वह पिछले 22 वर्षों में 6.85 मीटर का आंकड़ा पार करने वाली दूसरी एशियाई महिला बन गई हैं। यह भी पढ़ें- मैदान पर दिखेगा भारतीय टीम का आक्रामक अवतार, मैच के लिए मंधाना ने बताया प्लान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.