एंबुलेंस से गांजे की तस्करी करने वाला गिरफ्तार
नोएडा, जुलाई 21 -- या एंबुलेंस की आड़ में चल रही थी गांजा तस्करी, 64 किलो गांजा बरामद नोएडा, संवाददाता। थाना फेस-1 पुलिस ने एंबुलेंस का इस्तेमाल कर अंतरराज्यीय स्तर पर गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी उड़ीसा से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके कब्जे से 64 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये बताई गई है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही बिना नंबर प्लेट की मारुति इको एंबुलेंस भी जब्त कर ली गई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उसके पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है。
झुंडपुरा बॉर्डर से दबोचा एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि मंगलवार को गोपनीय सूचना के आधार पर झुंडपुरा बॉर्डर के पास घेराबंदी की गई। इस दौरान एक संदिग्ध एंबुलेंस को रोककर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.