गिरडीह, मई 11 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। गिरिडीह सदर अस्पताल की सुरक्षा पर लगातार सवाल उठ रहे है। शनिवार रात अस्पताल के मुख्य गेट के समीप खड़ी एंबुलेंस में रातभर शराब पार्टी चली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात 11 बजे के करीब एंबुलेंस के अंदर बैठे कुछ लोगों ने रातभर शराब की बोतलें खोलीं और जमकर जाम छलकाए। एंबुलेंस का दरवाजा भी खुला था और अंदर से हंसी-ठहाकों की आवाजें बाहर तक आ रही थीं। हैरत की बात यह है कि सदर अस्पताल में इमरजेंसी मरीज 24 घंटे आते हैं, वहां गेट के बाहर ही एंबुलेंस में शराबखोरी चलती रही और पुलिस-प्रशासन को भनक तक नहीं लगी। अस्पताल परिसर में गार्ड और पुलिस गश्ती के दावे इस घटना ने खोखला बताया है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से अभीतक कोई बयान नहीं आया है। लोग इस मामले की जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की...