प्रयागराज, दिसम्बर 5 -- फतेहपुर जिले के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र प्रताप सिंह की बहू कोमल उर्फ रश्मि की गुरुवार की सुबह संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायका पक्ष को जानकारी हुई तो फतेहपुर से प्रयागराज तक अस्पताल में खोजबीन करते रहे। घंटों भटकने के बाद एसआरएन अस्पताल परिसर में एंबुलेंस में बेटी का शव मिला। हालांकि, ससुराली शव छोड़कर फरार हो गए थे। एक महीने पहले ही कोमल की शादी हुई थी। बेटी का शव देख मायका पक्ष ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने किसी तरह समझाया। मृतका के पिता ने फतेहपुर के खाका थाने में पूर्व ब्लॉक प्रमुख समेत चार लोगों पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कौशाम्बी जिले के सड़वापर गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह की बेटी 23 वर्षीय कोमल उर्फ रश्मि की दो नवंबर को फतेहपुर जिले के नई बाजार खागा निवासी महेंद्र प्रताप सिंह के पुत्र आदित्य ...