मेरठ, अक्टूबर 7 -- दिल्ली-दून हाईवे पर बुधवार अलसुबह लगभग तीन बजे सकौती में नंगली आजड़ में के सामने खराब हुई एंबुलेंस में धक्का मारने के दौरान एक ट्रक चालक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेते हुए शव को मोर्चरी भिजवाया। पुलिस हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से फरार अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है। थाना दौराला रात्रि प्रभारी सुभाष चंद्र शर्मा ने बताया कि नंगली गेट के पास थाना भावनपुर के कुलीमानपुर निवासी एंबुलेंस चालक शिवम तोमर पुत्र प्रदीप तोमर की एंबुलेंस अचानक बंद हो गई। रात्रि होने के चलते वह वाहन चालकों से मदद मांगी रहा था। इस दौरान पास खड़े एक डंफर के चालक मुजफ्फरनगर के थाना मंसूरपुर के नावला निवासी इसरार पुत्र उमर मोहम्मद से उसने मदद मांगी‌। जिस पर ट्रक चालक एंबुलेंस को पी...