कुशीनगर, जून 11 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के दुदही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार की रात एंबुलेंस नहीं मिलने से नाराज चार युवकों ने जमकर हंगामा किया। आरोप है कि युवकों ने अस्पताल में चिकित्सक और वार्ड बॉय के साथ मारपीट की, जबकि बीच-बचाव करने आए एक युवक को भी पीटकर घायल कर दिया। इस घटना में कुल तीन लोग घायल हैं। युवकों का आरोप था कि एंबुलेंस मिलने में देरी के कारण मरीज की मौत हो गई। अस्पताल परिसर में हुई पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना पर पहुंची विशुनपुरा पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

घटना का विवरण बुधवार की देर रात विशुनपुरा थाना क्षेत्र के चाफ गांव निवासी 58 वर्षीय योगेंद्र को हृदयाघात की स्थिति में चार युवक दो बाइक से लेकर दुदही सीएचसी पहुंचे। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. विजेंद्र ने तत्काल मरीज क...