वाराणसी, जून 28 -- मिर्जामुराद। रखौना गांव में शनिवार सुबह नेशनल हाईवे पर एंबुलेसं की टक्कर से बाइक सवार दो भाई घायल हो गए। वे प्रतियोगी परीक्षा देने प्रयागराज से वाराणसी आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। फाफामऊ (प्रयागराज) निवासी विवेक यादव अपने छोटे भाई आयुष यादव के साथ प्रतियोगी परीक्षा देने बाइक से वाराणसी आ रहे थे। रखौना गांव के पास तेज रफ्तार एंबुलेंस ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। परिणामत: दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि एंबुलेंस में शव था जिसे वड़ोदरा (गुजराज) से पटना ले जाया जा रहा था। यह भी पढ़ें- एम्बुलेंस की टक्कर से प्रतियोगी परीक्षा देने जा रहे दो भाई घायल चर्चा है कि पुलिस ने एंबुलेंस चालक से अवैध वसूली की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...