चित्रकूट, अगस्त 20 -- चित्रकूट, संवाददाता।बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में बांदा जिले के बदौसा थाना क्षेत्र स्थित चंदौर के समीप बुधवार की देर रात नेत्र रोगियों को लेकर आ रही सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की एंबुलेंस बस ने आगे जा रहे ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि 21 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी शिवरामपुर में दाखिल कराया गया। जिनमें छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकीकुंड नेत्र चिकित्सालय की एंबुलेंस बस फतेहपुर जनपद के तोड़ी थाना क्षेत्र के ककवारा मयूरी से आंख खुलवाने वाले मरीजों को लेकर बुधवार की देर रात जानकीकुंड आ रही थी। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में बदौसा थाना क्षेत्र के चंदौर के पास चित्रकूट की तरफ जा रहे ट्रैक्टर में पीछे से टक्कर मार दी। ट्रैक्टर सवार श्रद्धालु कामदनाथ द...