बागपत, जून 20 -- बागपत। कासिमपुर खेड़ी निवासी दुकानदार की एएलएस एंबुलेंस न मिलने के कारण हुई मौत के मामले में जांच शुरू हो गई। सीएमओ ने एंबुलेंस के नोडल अधिकारी को पूरी घटना की जांच रिपोर्ट के साथ तलब किया है। सीएमओ का कहना है कि यदि जांच में एंबुलेंस कर्मियों की लापरवाही मिली, तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मृतक दुकानदार के शव का गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। दरअसल, गत दिवस कासिमपुर खेड़ी निवासी दुकानदार पवन कुमार बड़ौत में परचून की दुकान का सामान खरीदने के लिए आया था। सामान खरीदने के बाद वह प्राईवेट बस में सवार होकर वापस अपने गांव लौट रहा था। बताया जाता है कि किशनपुर बराल बस स्टैंड पर उतरने के लिए वह बस की खिड़की के पास खड़ा था। इसी दौरान बस स्टैंड से करीब 200 मीटर पहले अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चलती बस से सड़क पर गि...