इटावा औरैया, मार्च 26 -- रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कामाख्या से आनंद विहार जा रही नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस काशन के चलते धीमी गति से गुजर रही थी, तभी बकेवर नगला हीरालाल निवासी 26 वर्षीय दीपक ट्रेन से गिर पड़ा। हादसे में उसके सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उसे ऑटो से सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घटना के दौरान एंबुलेंस समय पर न मिलने से स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए। घायल करीब एक घंटे तक सीएचसी में तड़पता रहा। परिजनों व स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि एम्बुलेंस सेवा की लापरवाही लगातार सामने आ रही है, जिससे मरीजों को समय पर इलाज नहीं मिल पा रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...