एंबुलेंस-जेसीबी में भिड़ंत, बाल-बाल बचे चालक
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 21 -- दुर्गागंज। रानीगंज थाना क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग स्थित बभनमई चौराहे पर रविवार सुबह एक एंबुलेंस और जेसीबी में भिड़ंत हो गई। हादसे में एंबुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि चालक बाल-बाल बच गए। एंबुलेंस मरीज को छोड़कर प्रतापगढ़ से रानीगंज की ओर लौट रही थी। इसी दौरान सुबह करीब 4:30 बजे जब वह बभनमई चौराहे पर पहुंची तो दादूपुर गांव की ओर से मिट्टी खुदाई कर लौट रही जेसीबी से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि एंबुलेंस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद एंबुलेंस चालक वाहन को अपने आवास के पास स्थित पेट्रोल पंप पर ले गया और वहीं खड़ा कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.