उन्नाव, मई 30 -- कृष्ण कुमार मिश्र, उन्नाव। जिले में गुरुवार रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। एंबुलेंस चालक को महिला और उसके साथियों ने पहले बंधक बनाकर कई दिनों तक कमरे में कैद रखा। आरोप है कि इस दौरान उसे नशे के इंजेक्शन लगाए गए और बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद आरोपियों ने उसे कार में डालकर पेट में गोली मार दी और दही थाना क्षेत्र के पुरवा मार्ग पर फेंककर फरार हो गए। घायल अवस्था में पड़े चालक को देख राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल की इमर्जेंसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर हैलट रेफर कर दिया.

पीड़िता और एंबुलेंस चालक का मामला सफीपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने 20 मई को उत्तम अस्पताल के प्रबंधक देवकांत पर दुष्कर्म और गर्भपात कराने का केस दर्ज कराय...