महोबा, फरवरी 26 -- महोबकंठ,संवाददाता। मार्ग दुर्घटना में एंबुलेंस चालक की मौत के मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। ललितपुर जिले के तालबेहट निवासी नीरज पुत्र हरिशंकर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका भाई धमेन्द्र एंबुलेंस चलाकर परिवार का भरण पोषण करता था। 14 जनवरी को सौरा गांव से एंबुलेंस लेकर जा रहा था रास्ते में सौरा चौकी के पास सामने से आ रही पिकअप वाहन ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। जिससे भाई घायल हो गया घायल को नौगांव से छतरपुर व बाद में हायर सेंटर रेफर किया गया मगर रास्ते में उसकी मौत हो गई। पिकअप वाहन के चालक पर तेज गति से वाहन चलाने व लापरवाही के आरोप पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन नंबर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...