लखनऊ, अप्रैल 2 -- 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस में मरीजों को प्री-हॉस्पिटल केयर इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी) देते हैं। नतीजतन अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंचने से पहले मरीज को कुछ राहत मिलती है। इससे मरीज को गंभीर होने से काफी हद तक बचाने में मदद मिलती है। वहीं, मरीज की बीमारी का इतिहास पहले से जान लेते हैं। ऐसे में इमरजेंसी में डॉक्टर को इलाज मुहैया कराने में मदद मिलती है। यह बातें ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज के प्रेसीडेंट टीवीएसके रेड्डी ने दी। 108 एवं 102 एम्‍बुलेंस सेवा प्रदाता संस्‍था ईएमआरआई ग्रीन हेल्‍थ सर्विसेज की ओर से गुरुवार को ईएमटी दिवस धूमधाम से मनाया गया। लखनऊ सहित विभिन्‍न जिलों में बेहतर काम करने वाले एम्‍बुलेंसों में कार्यरत ईएमटी को उनके द्वारा किए जा रहे बेहतर कार्यों के लिए सर्टिफिकेट व चेक देकर सम्‍मानित किया गया। टीव...