उन्नाव, जनवरी 11 -- सफीपुर। कस्बा स्थित सीएचसी गेट के पास शनिवार रात एंबुलेंस के टक्कर मारने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। हादसे में शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष के जख्मी बेटे सहित दो युवक को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। जहां से परिजन उसे कानपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। कस्बा के दुनियाना मोहल्ला के रहने वाले शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह का 19 वर्षीय बेटा अभिजीत, पड़ोस में रहने वाले वीरेंद्र मिश्रा के 16 वर्षीय बेटे संस्कार के संग किसी काम से बस स्टॉप मुख्यमार्ग गया था। देर शाम दोनों बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह सीएचसी गेट के पास पहुंचे, तभी अस्पताल परिसर से निकल रही एंबुलेंस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अभिजीत घायल हो गया, जबकि संस्कार को मामूली चोटिल हो गया। दोनों घायल को सीएचसी पर भर्ती...