हापुड़, अप्रैल 4 -- हापुड़ मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय हापुड़ में ईएमटी डे मनाया गया। इनमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन एंबुलेंस के छह ईएमटी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।कर्मचारियों का प्रमाण पत्र देकर उत्साहवर्धन किया। एंबुलेंस सेवा के जिला प्रभारी सौरभ शर्मा ने बताया कि जिले में एंबुलेंस के कर्मचारी उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। हर सूचना को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मौके पर एंबुलेंस भेजी जाती है। कार्यवाहक सीएमओ डॉ.वेदप्रकाश ने भी एंबुलेंस कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.