मुरादाबाद, जुलाई 3 -- थाना क्षेत्र में 108 एंबुलेंस की कथित लापरवाही से हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने 108 एंबुलेंस के अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे साबिर अली अपनी पत्नी खुशरती और भाई सौकत अली के साथ मोटरसाइकिल से मुरादाबाद जा रहे थे। जैसे ही वे भोजपुर थाना क्षेत्र के सिडावली गांव के मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी ठाकुरद्वारा की ओर से आ रही 108 एंबुलेंस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान खुशरती की मौत हो गई। वहीं, सौकत अली का इलाज जारी है। पीड़ित...