धनबाद, जनवरी 2 -- धनबाद। तिसरा लोदना तिलायबनी मधुबन निवासी मनोज कुमार पासवान को सरायढेला कोयला भवन के पास एक एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना 23 नवंबर की ही है। टक्कर में घायल मनोज का दुर्गापुर मिशन में इलाज चला। इसलिए लंबे अंतराल के बाद उन्होंने गुरुवार को सरायढेला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस को बताया कि 23 नवंबर को वह सीटू झारखंड राज्य सम्मेलन में हिस्सा लेकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान एंबुलेंस ने उन्हें सीआईएसएफ कैंप के पास टक्कर मार दी। टक्कर में उनके पैर और कमर की हड्डियां टूट गई थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.