एंबुलेंस की आवाज सुन रुक गए CM योगी, विजयादशमी शोभायात्रा के बीच से यूं दिया गया रास्ता
नई दिल्ली, अक्टूबर 20 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। गोरखपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में निकली विजयादशमी शोभायात्रा को रोककर एक एंबुलेंस को रास्ता दिया गया। एंबुलेंस के लिए सबसे पहले सीएम योगी खुद रुके। गोरखनाथ मंदिर के मुख्य द्वार के पास उनका वाहन पहुंचा ही था कि एंबुलेंस की आवाज सुनाई पड़ी। उन्होंने तत्काल अपना वाहन रोकने और एंबुलेंस के लिए रास्ता बनाने का इशारा किया। इस दौरान सड़क पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ थी। लेकिन एंबुलेंस के लिए पलक झपकते रास्ता तैयार हो गया। मुख्य द्वार पर जहां सीएम योगी का वाहन रुका रहा वहीं थोड़ी देर पहले जहां लोगों की भारी भीड़ दिख रही थी, एंबुलेंस के पहुंचते ही वहां रास्ता खाली करा दिया गया। शोभायात्रा के बीच से एंबुलेंस एक सेकेंड भी रुके बिना निकल गई। लोग सड़क के दोनों तरफ उसके निकल जाने का इंतजार क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.