मुजफ्फरपुर, मार्च 11 -- मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर सहित पूरे बिहार के 102 एंबुलेंस कर्मी अपनी मांगों के समर्थन में 16 से 18 मार्च तक हड़ताल पर रहेंगे। इस बारे में एंबुलेंस कर्मियों ने राज्य स्वास्थ्य विभाग को सूचित कर दिया है। संघ के जिलाध्यक्ष कमलेश का कहना है कि एंबुलेंस कर्मी 24 घंटे की ड्यूटी दे रहे हैं लेकिन जनवरी और फरवरी महीने का वेतन अब तक नहीं मिला है। एंबुलेंस कर्मियों को कम वेतन मिलता है, इसमें भी कटौती की जाती है। कर्मचारी संघ के साथ वार्ता में जो आश्वासन मिला था, उस पर कोई काम नहीं हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...