जामताड़ा, मार्च 18 -- एंबीशन प्वाइंट स्कूल में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित मिहिजाम,प्रतिनिधि।पाल बगान स्थित एंबीशन प्वाइंट स्कूल के वार्षिकोत्सव के अवसर पर बुधवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसके पहले स्कूल की ओर से सभी छात्र छात्राओं को अपने घर के आंगन में एक पेड़ मां के नाम लगाने और उसका फोटो अपलोड करने को कहा गया। भाग लेने वाले सभी छात्र छात्राओं के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। वहीं नए सत्र 2026-27 के नामांकित सभी छात्रों का स्वागत भी किया गया। इसके बाद स्कूलों बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर सबों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्राचार्या क्रान्ति कुमारी ने विद्यालय के सभी बच्चों को प्रोत्साहित किया। उन्होंने सभी बच्चों को आगे की बेहतर शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समय का...