गुड़गांव, मार्च 15 -- गुरुग्राम। दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर स्थित एंबियंस मॉल की तीसरी मंजिल से रविवार को एक युवक कूद गया। खून से लथपथ हालत में इस युवक को एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक मोबाइल की जांच की जा रही है। परिजनों को सूचित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ान रहने वाला सांगल दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर स्थित एंबियंस मॉल में आया था। इस मॉल की तीसरी मंजिल पर स्थित एक रेस्तरां के सामने ग्रिल पर चढ़कर वह नीचे कूद गया।इस घटना के बाद मॉल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर मॉल स्टॉफ मौके पर पहुंचा। पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गई। युवक को खून से लथपथ हालत में अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन युवक की मौत हो च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.