नई दिल्ली, जुलाई 14 -- Anthropic ने भारतीय यूजर्स के लिए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने अपने AI चैटबॉट Claude AI के सब्सक्रिप्शन प्लान अब भारतीय रुपये में उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं। इसका मतलब है कि अब भारत के यूजर्स को Claude AI का Pro, Max और Team प्लान खरीदने के लिए डॉलर में पेमेंट करने या करेंसी कन्वर्जन की चिंता नहीं करनी पड़ेगी। अब तक भारतीय यूजर्स को Claude AI का पेड प्लान खरीदते समय डॉलर में पेमेंट करना पड़ता था। इसके साथ बैंक का विदेशी ट्रांजैक्शन चार्ज और करेंसी कन्वर्जन चार्ज भी देना पड़ता था। कंपनी का कहना है कि भारत Claude AI का अमेरिका के बाद दूसरा सबसे बड़ा बाजार बन चुका है। यही वजह है कि भारतीय यूजर्स के लिए लोकल प्राइसिंग शुरू की गई है। हालांकि फिलहाल UPI पेमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं है और पेमेंट कार्ड या ऐप स्टोर बिलिंग क...