लखनऊ, दिसम्बर 23 -- यूपी-112 लखनऊ, विशेष संवाददाता यूपी-112 ने देश की पहली एंड्रायड इमरजेंसी लोकेश्न सर्विस (ईएलएस) तकनीक का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। इस तकनीक से पीड़ित के सूचना देते ही उसकी सटीक लोकेशन पता चल जाएगी। इस तकनीक का इस्तेमाल करने वाला यूपी पहला राज्य बन गया है। उत्तर प्रदेश इंटीग्रेटेड इमरजेंसी कम्युनिकेशन एंड कमांड सेंटर सिस्टम ने मुख्यमंत्री के निर्देश पर इस तकनीक को लागू करने की पहल की थी। निर्भया कांड के बाद इसकी जरूरत महसूस की गई थी। गूगल एसएमएस के समय जीपीएस,वाई-फाई, सेलुलर सिग्नल तथा डिवाइस सेंसर की सहायता से सटीक लोकेशन पता करती थी। अब ईएलएस से लोकेशन की सटीक जानकारी मिलेगी। इसके साथ ही रिस्पांस टाइम भी पहले से बेहरत होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.