वॉशिंगटन, अप्रैल 22 -- Who is Andrew Hugg : अमेरिकी सेना के परमाणु और रासायनिक सुरक्षा प्रमुख एंड्रयू हग (Andrew Hugg) को एक 'हनी ट्रैप' स्टिंग ऑपरेशन के बाद पेंटागन से हटा दिया गया है और जबरन छुट्टी पर भेज दिया गया है। हग पर एक हनी ट्रैप में फंसकर एक महिला पत्रकार को अमेरिकी सेना से जुड़ी कई अहम संवेदनशील जानकारी लीक करने के आरोप लगे हैं। यह कदम तब उठाया गया जब ऑनलाइन एक वीडियो सामने आया, जिसमें कथित तौर पर उन्हें संवेदनशील जानकारी शेयर करते हुए दिखाया गया है। ओ'कीफ मीडिया ग्रुप के वीडियो में हग को ईरान के नेता पर हमले और परमाणु प्रोटोकॉल से जुड़ी गोपनीय बातें महिला पत्रकार से साझा करते हुए पाया गया है। इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए, अमेरिकी सेना की तरफ से कहा गया है कि एक विभागीय जाँच शुरू कर दी गई है और इस बात की पुष्टि की है कि इस ...