पाकुड़, अगस्त 24 -- जिला प्रशासन व बीजीआर माइनिंग एंड इंफ्रा लिमिटेड एवं संयुक्त तत्वावधान में संचालित शिक्षण संस्थान एंडेवर एकेडमी में जेटीईटी को लेकर निःशुल्क टेस्ट सीरीज का शुभारंभ किया गया है। संस्थान के निदेशक विकास तिवारी के मार्गदर्शन में रविवार को आयोजित इस मॉक टेस्ट में जिले के सैकड़ों अभ्यर्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और अपनी तैयारी का आकलन किया।

जेटीईटी परीक्षा का महत्व संस्थान के निदेशक विकास तिवारी ने बताया कि जेटीईटी को लेकर छात्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, लेकिन कई बार सही मार्गदर्शन और परीक्षा के पैटर्न के अनुरूप अभ्यास की कमी के कारण योग्य अभ्यर्थी पीछे छूट जाते हैं। इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए, एंडेवर एकेडमी द्वारा प्रत्येक रविवार को पूरी तरह से निःशुल्क मॉक टेस्ट आयोजित कराने का निर्णय लिया गया है।

पर...