एंट्री से पहले ही भतीजी दीपिका बसपा से आउट, मायावती ने अपना अंतिम फैसला भी बदल दिया
लखनऊ, सितम्बर 20 -- Mayawati Decision: भतीजी और भतीजे को लेकर सुनाए गए अंतिम फैसले को बसपा प्रमुख मायावती ने एक बार फिर बदल दिया है। बसपा में भतीजी दीपिका की एंट्री से पहले ही मायावती ने उन्हें पार्टी से आउट कर दिया। रविवार को मायावती ने कहा कि अब उनके छोटे भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश आनंद और उनकी बेटी दीपिका आनंद को पार्टी में कोई जिम्मेदारी नहीं दी जाएगी, परिवार में से केवल ईशान आनंद को ही पार्टी में सम्मानजनक जिम्मेदारी देकर आगे बढ़ाया जाएगा। मायावती का यह फैसला 12 सितंबर को किए गए उनके उस 'पारिवारिक फैसले' के आठ दिन बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि उनके छोटे भाई आनंद कुमार के किसी भी बेटे (आकाश और ईशान) को पार्टी में छोटे या बड़े किसी भी पद पर रहते हुए राजनीति करने का मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा था, 'मेरा अंतिम फैसला और प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.