मऊ, फरवरी 12 -- दोहरीघाट(मऊ),हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र में एंटी रोमियो टीम ने गुरुवार को गोंठा और पनइल में विशेष जागरूकता अभियान चलाया। और महिलाओं की सुरक्षा और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं एवं किशोरियों से संवाद किया और सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण उपाय बताए। टीम के सदस्यों ने महिलाओं को छेड़छाड़, उत्पीड़न या किसी भी असामाजिक गतिविधि की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया। उन्हें 112, 1090 (वूमेन पावर लाइन) और 1091 जैसे हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। यह भी बताया गया कि ये सेवाएं चौबीसों घंटे उपलब्ध हैं और गोपनीयता बनाए रखते हुए त्वरित सहायता प्रदान करती हैं। महिला कांस्टेबल प्रिया गोंड़ ने महिलाओं को सलाह दी कि वे अन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.